गोरखपुर, मई 4 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में उधार के पैसे मांगने पर ज्वेलर्स दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जंगल अयोध्या प्रसाद बंगला टोला निवासी अंगद कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी ज्वेलर्स की दुकान है। रविवार को लोहरा टोला निवासी प्रमोद अपनी पत्नी के साथ दुकान पर आया। जब उससे उधार दिया गया पैसा मांगा गया तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि प्रमोद ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी को भी आरोपितों ने पीट दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...