फतेहपुर, जून 23 -- खागा, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के कुकरी गांव में मंगलवार दोपहर उधार दिए गए रुपए वापस मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में तीन सगे भाइयों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से एक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।कुकरी गांव निवासी राजेश कुमार के मुताबिक उसने करीब चार महीने पहले अपने पड़ोसी सर्वेश को डेढ़ हजार रुपए उधार दिए थे। घरेलू जरूरत का हवाला देकर लिए गए इन रुपयों को राजेश कई बार वापस मांग चुका था लेकिन सर्वेश हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टालमटोल कर रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जब राजेश ने सर्वेश से दोबारा अपने रुपयों की मांग की तो सर्वेश आगब...