अलीगढ़, मार्च 9 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर भीमपुर निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी गांव के रहने वाले अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उधार में लिए गए सामान के पैसे मांगने पर अधिवक्ता ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और साथियों के साथ दुकान पर पहुंचकर डराने-धमकाने का प्रयास किया। गांव इब्राहिमपुर भीमपुर निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र सौदान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में उसकी मिठाई की दुकान है। करीब चार-पांच महीने पहले गांव मादरखेड़ा निवासी एक अधिवक्ता उसकी दुकान से करीब 12 किलो रसगुल्ले और तीन किलो बर्फी ले गए थे। आरोप है कि कई बार कहने के बावजूद उन्होंने अभी तक सामान के पैसे नहीं दिए। सत्यवीर सिंह के अनुसार करीब दस दिन पहले अधिवक्ता ने फोन कर...