अलीगढ़, मार्च 23 -- गभाना, संवाददाता। गांव नगला अर्जुनपुर में दुकान की उधारी के रुपये लेने गए एक व्यापारी पर पूर्व प्रधान व उसके साथियों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि पीड़ित व्यापारी को बचाने गए युवक पर भी दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गया। परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गभाना निवासी सुनील पुत्र ओमकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई कुलदीप सिंह शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे नगला अर्जुनपुर में दुकान की उधारी के रुपये लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के पूर्व प्रधान सत्यपाल पुत्र पोखपाल सिंह ने अ...