रुडकी, जून 10 -- लंढौरा, संवाददाता। मोबाइल खरीद-फरोख्त में बकाया रकम को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने मंगलवार रात हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान एक युवक द्वारा तमंचे से फायरिंग किए जाने से मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार भगवानपुर निवासी एक युवक ने लंढौरा निवासी युवक से मोबाइल खरीदा था। मोबाइल के करीब 2700 रुपये बकाया रहने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार रात इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने साथियों के साथ लंढौरा-मंगलौर मार्ग स्थित ईदगाह के पास आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- उधारी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग से मची अफरातफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...