फिरोजाबाद, मार्च 11 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम हाथवंत में उधारी के रुपए मांगने पर महिला के साथ मारपीट की। महिला ने थाना खैरगढ़ पर मारपीट करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इलाका पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। अर्चना पत्नी विपिन कुमार निवासी हाथवंत ने थाना खैरगढ़ पर अपने उधारी के 15000 रुपये मांगने पर गाली गलौज करने एवं कुलदीप की पत्नी रचना द्वारा मारपीट करने की नाम दर्ज कुलदीप कुमार पुत्र चंद्रभान एवं रचना पत्नी कुलदीप निवासी हाथवंत के खिलाफ मारपीट करने एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। इलाका पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.