इटावा औरैया, मई 29 -- इटावा, संवाददाता। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के यमुना तिराहे पर स्थित एक चाय की दुकान के बाहर उधारी के रुपये मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। दबंगों ने युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है बढ़पुरा थाना क्षेत्र के पुल की मढ़ैया निवासी संतोष ने कुछ समय पहले जरूरत पड़ने पर चाय की दुकान संचालक की मध्यस्थता में एक युवक को उधार रुपये दिए थे। यह भी पढ़ें- दुकानदार की ठेली तोड़ने और मारपीट में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट गुरुवार रात संतोष अपने रुपये वापस मांगने के लिए यमुना तिराहे स्थित चाय की दुका...