फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- शिकोहाबाद के नगला किला में अपने उधारी के रुपए मांगने पर दबंगों ने युवक को बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ललित कुमार निवासी नगला किला घरों में पत्थर टाइल लगाने का काम करता है। उससे दो युवकों ने 5 हजार रुपए उधार लिए थे। बुधवार को युवकों ने उसे रुपए देने के लिए बुलाया। घर बुलाने के बाद दोनों दबंगों ने युवक की बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...