देवरिया, अप्रैल 30 -- भटनी। क्षेत्र के पिपरा देवराज में उधारी का पैसा मांगने पर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पांच हजार रुपये उधारी का पैसा मांगने पर मारपीट हुई।शम्भू प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके ही पट्टीदार ओमप्रकाश ने उससे पांच हजार रुपये उधार लिए थे। इसी पैसे की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान शम्भू प्रसाद तथा उसकी बहू कौशिल्या देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ओमप्रकाश, रघुबीर प्रसाद, महावीर प्रसाद और इन्द्रावती देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...