साहिबगंज, जनवरी 30 -- उधवा। प्रखंड के उत्तरी सरफराजगंज के फुदकीपुर नौघरिया ठाकुरबाड़ी आम बगीचा में सरस्वती पूजा पर दो दिवसीय आयोजित संतमत सत्संग गुरुवार को संपन्न हो गया। इस दौरान पलटू दास महाराज,महर्षि हरिनंदन परमहंस महाराज, महर्षि संतसेवी परमहंस महाराज समेत अन्य संत-महात्माओं के द्वारा दो दिनों तक भजन-कीर्तन,ग्रंथ पाठ एवं प्रवचन प्रस्तुत किया। संतों के प्रवचनों में सत्य,अहिंसा,सदाचार और ईश्वर भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। वहीं पलटू दास महाराज ने कहा कि मानव जीवन का सार सत्संग में है। सत्संग से ही मनुष्य का अंत:करण शुद्ध होता है और सही मार्ग की प्राप्ति होती है। भजन-कीर्तन और संतों के अमृतवचनों से श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठें। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष निरेन कर्माकर,उपाध्यक्ष योगेश मंडल,सागर पंडित,सुभाष पाल,सुशांत मंड...