साहिबगंज, अप्रैल 27 -- उधवा।प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत के कचहरी घाट में सार्वजनिक कीर्तन कमिटी की ओर से दो दिवसीय आयोजित बाउल संगीत रविवार की देर रात संपन्न हो गया। बाउल संगीत सुनने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार बाउल संगीत के अंतिम दिन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष उधवा अयूब अली, सचिव विश्वजीत मंडल,झामुमो जिला संगठन सह सचिव काजू मल्लिक,पंचायत समिति सदस्य सलाम शेख पहुंचे। सार्वजनिक कीर्तन कमिटी की ओर सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से केशव भारती एवं पूर्णिमा दासी,मालदा जिला के कालियाचक से देव कुमार दास,गाजोल से भागगो प्रिया तथा मालदा जिला से बेली दासी आदि कलाकारों के द्वारा बाउल संगीत किया गया। जिससे श्रोताओं का मनमोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...