साहिबगंज, दिसम्बर 8 -- साहिबगंज l वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने उधवा पक्षी आश्रयाणी का स्थल निरीक्षण सोमवार को किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में मौजूद वन कर्मियों से विस्तृत जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। मौके पर वनरक्षी पप्पू यादव , राजेश टुडू एवं सनी रजक मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीएफ़ओ ने बताया कि इस वर्ष उधवा झील में साइबेरियन एवं विभिन्न विदेशी पक्षियों का आगमन शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्र की सुंदरता और पर्यटक आकर्षण में वृद्धि हुई है। दूर-दूर से आने वाले प्रवासी पक्षी झील के पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध करते हैं और स्थानीय लोगों के लिए प्रकृति पर्यटन का नया अवसर प्रस्तुत करते हैं। डीएफ़ओ ने कहा कि झील के अंदर या उसके आसपास किसी भी तरह के पक्षी शिकार सख्त वर्जित है। यदि कोई व्यक्ति शिकार करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.