साहिबगंज, मई 22 -- तालझारी । उधवा झील पक्षी आश्रयणी क्षेत्र में वन विभाग ने शुक्रवार को अवैध गतिविधियों में शामिल एक व्यक्ति को नाव व जाल के साथ पकड़ कर तालझारी वन कार्यालय लाया । पूछताछ के बाद पकड़े गये मोइद आलम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग जंगल में आग लगाते हुए व्यक्ति को किया गिरफ्तारगिरफ्तारी की प्रक्रिया वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे वन विभाग की गश्ती टीम ने देखा कि एक व्यक्ति नाव से संरक्षित क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर जाल लगाकर वन्यजीव व वन उत्पादों को नुकसान पहुंचा रहा है । वन विभाग की टीम जब उसकी ओर गया तो वह नाव लेकर भागने लगा । इसपर गश्ती टीम ने पीछा कर नाव सहित उस व्यक्ति को पकड़ लिया । घटनास्थल से नाव व जाल को जब्त कर तालझारी...