साहिबगंज, अगस्त 17 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा के मजदूर निताय साहा (26) की मौत तमिलनाडु के कोयंबटूर रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रेन से गिरने हो गई है। वह मजदूरी के लिए केरल जा रहा था। जानकारी के अनुसार निताय साहा बीते मंगलवार को घर से मजदूरी करने केरल के लिए निकला था। शुक्रवार की रात कोयंबटूर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के गेट पर खड़े होने के दौरान अचानक उनका पैर फिसला और चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वहां की रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शव को एंबुलेंस से पैतृक गांव लाया जा रहा है। सोमवार को शव गांव पहुंचने की संभावना है। युवक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...