साहिबगंज, मार्च 26 -- उधवा के तीन प्रवासी मजदूरों से मुम्बई में लम्बी पूछताछ उधवा। तीन प्रवासी मजदूर को बुधवार को बांग्लादेशी होने के संदेह में मुम्बई में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया । तीनों प्रवासी मजदूर राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी से मजदूरी करने वहां गया है। मुखिया के स्तर से सत्यापन के बाद तीनों को बांड पर छोड़ा गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवकों को मुम्बई के बदलापुर से शिवाजी थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर करीब 10 घंटों तक पूछताछ की। इनमें रमजान शेख,अब्दुल मोत्तलीव शेख व मनसुर आलम है। वहां की पुलिस ने बीते बुधवार की सुबह बांग्लादेशी होने के संदेह पर हिरासत में लिया था। उधर, देर रात तक राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी की मुखिया नफीसा खातुन के सत्यापन के बाद तीनों युवकों को पीआर पर छोड़ा गया। मुखिया नफीसा खातुन ने बता...