साहिबगंज, मई 25 -- उधवा। शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित किया गया है।इसके बावजूद उधवा के अधिकांश प्राइवेट स्कूल अब भी गर्मी छुट्टी घोषित नहीं किया है। इसके चलते छोटे -छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने में तेज धूप में भारी परेशानी हो रही है। चर्चा है कि उधवा के एक (बानात)लड़कियों के मदरसा में बीते शनिवार को 28 बच्चियां गर्मी में बेहोश हो गई थी। घटना के बाद परिजनों के कथित दबाव के कारण मदरसा को छुट्टी किया गया है। हालांकि अब भी कई मदरसा संचालित है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को देखते हुए निजी स्कूल ने बच्चों को विद्यालय भेजने का निर्णय अभिभावक पर छोड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...