उधरनपुर में बिजली व मोबाईल नेटवर्क की समस्या
कन्नौज, जून 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय के पैतृक ग्राम उधरनपुर उर्फ हरिबल्लभपुर में बिजली और मोबाइल नेटवर्क की लगातार समस्या से ग्रामीणों में काफी रोष है। बिजली की अनियमित आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क की बेहद खराब स्थिति के कारण दैनिक जीवन, कृषि कार्य और संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विधायक अर्चना पांडेय से मुलाकात की और शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत सुनते ही अर्चना पांडेय ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और समस्या के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि उधारनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली और नेटवर्क की दशा सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर संजीव चतुर्वेदी, रवीश चतुर्वेदी, अविरल तिवारी, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.