प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चैत्र नवरात्र में मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। प्रयागराज से जम्मू की ओर जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें उधमपुर एक्सप्रेस और जम्मू मेल निरस्त हो गई है। ऐसे में मुरी एक्सप्रेस ही एकमात्र विकल्प बचा है, जिसमें लंबी प्रतीक्षा सूची है।वहीं ट्रेन नंबर 18309 सूबेदारगंज-जम्मू तवी में इस महीने स्लीपर से एसी तक सभी श्रेणियों में 'रिग्रेट' की स्थिति है। इसी तरह टाटा-जम्मू तवी (18101) में 26 मार्च, 28 मार्च, 30 मार्च और दो अप्रैल को सभी श्रेणियों में नो रूम है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से रेल यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका है। इसी वजह से सूबेदारगंज से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली जम्मू मेल पिछले छह महीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.