आगरा, जनवरी 30 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 09097/09098 उधना-अयोȯध्या कैंट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन उधना से 10 फरवरी से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को और अयोध्या कैंट से 11 फरवरी से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन उधना से मंगलवार को सुबह 6.45 बजे चलकर रात 12.20 बजे ईदगाह स्टेशन और अगले दिन सुबह 11.30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। ट्रेन बुधवार को अयोध्या कैंट से दोपहर 1.30 बजे चलकर रात 10.30 बजे ईदगाह स्टेशन व अगले दिन शाम 5.30 बजे उधना पहुंचेगी। ट्रेन में दो थर्ड एसी, 18 स्लीपर, 2 जनरल कोच लगे होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...