प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे यात्रियों के लिए होली पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 02397/98 शेखपुरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन शेखपुरा से एक मार्च और नई दिल्ली से दो मार्च को प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी। वहीं 03697/98 शेखपुरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन शेखपुरा से सोमवार, शुक्रवार व शनिवार को 27 फरवरी से और नई दिल्ली से मंगलवार, शनिवार और रविवार को 28 फरवरी को चलेगी। ट्रेन नंबर ट्रेन नंबर 09041/42 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन उधना से रविवार और जयनगर से सोमवार को प्रयागराज छिवकी होकर चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...