कानपुर, जून 14 -- मंगलपुर, संवाददाता। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संदलपुर तहसील में किया गया। बेरोज़गार व शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वयं का उद्योग स्थापित किए जाने के लिए प्रोत्साहित व जागरूक किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक, विशिष्ट अतिथि राहुल तिवारी ब्लॉक प्रमुख द्वारा शुभारंभ किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आये आगंतुकों व सहभागियों को उद्योग की स्थापना किए जाने के लिए विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, टूलकिट वितरण आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों व उनके प्रतिनिधियों द्वा...