जहानाबाद, अप्रैल 29 -- शून्य प्रगति वाले बैंक शाखाओं पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण की मांग पीएमएफएमई योजना में मात्र 89 आवेदनों की मिली स्वीकृत जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता अपर समाहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में उद्योग विभाग की बैठक हुई। जिसमें उद्योग विभाग की योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं भुगतान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि पीएमईजीपी योजना में 65 के लक्ष्य के विरुद्ध 52 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। वहीं पीएमएफएमई योजना में 141 के लक्ष्य के विरुद्ध 89 आवेदन स्वीकृत तथा 66 लाभुकों क...