उद्योग साझेदारों को दिया दो प्रौद्योगिकियों का लाइसेंस
वाराणसी, जुलाई 17 -- वाराणसी। बीएचयू ने अपने अनुसंधान को समाजोपयोगी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय में विकसित दो प्रौद्योगिकी के लाइसेंस हस्तांतरण के लिए शुक्रवार को दो औद्योगिक संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। मुम्बई स्थित एमआरसी एग्रोटेक लिमिटेड के साथ गेहूं की उन्नत किस्म तथा बेंगलुरु की इंडियन हेल्थ सिस्टम्स (आईएचएस) के साथ आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य आकलन टूल के लाइसेंस हस्तांतरण किए गए हैं। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की उपस्थिति में कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने दोनों औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ हस्ताक्षर किए। इन सहयोगात्मक प्रयासों का समन्वय विश्वविद्यालय के बौद्धिक संपदा अधिकार एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्रकोष्ठ ने किया है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.