रांची, फरवरी 26 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उद्योग सचिव अरवा राजकमल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में उद्योगों के प्रोत्साहन व औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने भूमि उपलब्धता के साथ ही जियाडा की कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता बताई। चैंबर अध्यक्ष ने बैठक में राज्य के फेसीलिटेशन काउंसिल की अनियमित बैठकों एवं लंबित मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए झारखंड चैंबर को इसका सदस्य बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिससे परिषद की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी हो सके। सिंगल विंडो सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की। चैंबर के उद्योग उप समिति चेयरमैन बिनोद अग्रवाल ने कहा कि सिंगल विंडो प्रणाली का नेतृत्व विकास आयुक्त स्तर के अधिकारी को सौंपा जाए, ताकि सभी संबंधित विभाग उ...