फरीदाबाद, अप्रैल 26 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में शनिवार को फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफसीसीआई) की ओर से 9वीं गवर्निंग बॉडी इंटरएक्टिव बैठक आयोजित की गई। इसमें श्रम विभाग के उप श्रमायुक्त अजय पाल डूडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी और गवर्निंग बॉडी के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उप श्रमायुक्त अजय पाल डूडी ने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों की सुरक्षा और उद्योगों के विकास के बीच संतुलन बनाते हुए नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने उद्योगपतियों से श्रम कानूनों का सख्ती से पालन करने और कर्मचारियों को निर्धारित न्यूनतम वेतन समय पर देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर औद्योगिक वातावरण के लिए श्रमिक और प्रबंधन के बीच तालमेल जरूरी है। एफसीसीआई के महासच...