हापुड़, मार्च 19 -- जनवरी 2021 से शुरू हुई पीएनजी गैस के लिए पाइपलाइन का काम हापुड़ जिले में 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिसके बाद भी अभी तक केवल 6336 लोगों ने ही कनैक्शन लिए है। एलपीजी गैस किल्लत के बीच अब शहरवासियों तथा उद्योग के लिए पीएनजी आपूर्ति कराए जाने का वृहद प्लान तैयार किया गया है। जिसके लिए प्रत्येक मोहल्ले में कैंप लगाकर कनैक्शन दिलाए जाएंगे। यह गैस एलपीजी नहीं होगी। यह गैस हवा से हल्की होगी। लीकेज होने पर भी जल्द हवा में घुल जाएगी। यह गैस सुरक्षित होगी। बताया गया है कि प्रोजेक्ट के तहत 80 परसेंट से अधिक काम हो चुका है। काम पूरा होने के बाद घरों में कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया गया परंतु अभी तक जिले में केवल 6 हजार 3 सौ 36 लोगों ने ही कनैक्शन लिए है।पाइपलाइन से खत्म बुकिंग सिस्टम--पाइपलाइन बिछने के बाद दिल्ली और मुंबई तथा...