बक्सर, मार्च 12 -- पेज चार के लिए ---- समीक्षा ग्रामीण क्षेत्र के लाभुक को 25 प्रतिशत-35 प्रतिशत अनुदान मिलता है विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख ऋण उपलब्ध कराया जाता है बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले की भौगोलिक स्थिति, सड़क व रेल मार्ग की बेहतर सुविधा के कारण यहां उद्योग और व्यापार की असीम संभावनाएं है। सभी लोग मिलकर समेकित रूप से जिले को देश में उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में अपना योगदान कर सकते है। अपने साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार अवसर सृजित करने की अपार संभावना है। उक्त बातें डीएम साहिला ने उद्योग विभाग की देखरेख में संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहीं। इस दौरान डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत सेवा क्षेत्र में अधिकतम 20 लाख व विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिसमे...