वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति की लक्सा स्थित मारवाड़ी संघ भवन में सोमवार को बैठक हुई। समिति के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने, सदस्यता विस्तार के लिए विभिन्न क्षेत्रों के व्यापार मंडलों को समिति से जोड़ने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व अध्यक्ष स्व.प्रेम मिश्रा के निधन के बाद संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में श्रीनारायण खेमका के मनोनयन की औपचारिक पुष्टि की गई। श्रीनारायण खेमका ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए ढांचे को मजबूत किया जाएगा। महामंत्री अशोक जायसवाल ने कहा कि संगठन में पारदर्शिता और जवाबदेही हमारी प्राथमिकता है। युवा उद्यमी, महिला व्यवसायी और स्टार्टअप भी समिति से जोड़े जाएंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.