उरई, फरवरी 26 -- कालपी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल में संगठन का विस्तार किया गया है। जिसमें युवा व्यापारियों को प्राथमिकता दी गई है। जिलाध्यक्ष द्वारा उद्योग व्यापार से जुड़े युवाओं पर विश्वास कर पूर्व सभासद राजेंद्र साहू व पूर्व सभासद वैभव विश्नोई (मन्टू विश्नोई) को जिला उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया। जबकि, कागज व्यवसायी व नगर के दिनकर पुरवार को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष पद पर सर्राफा व्यवसाई पुष्करनाथ गुप्ता के युवा पुत्र देवांश गुप्ता का चयन कर संगठन के हित में नियुक्त किया। व्यापारी अय्यूब अंसारी, बीरेंद्र अहिरवार, विजय गुप्ता, शैलेन्द्र पुरवार, विवेक पुरवार, सुशील गुप्ता, कमलेश गुप्ता, कल्लू गुप्ता, सीताराम गुप्ता गुप्ता ( झल्लू ), राजकुमार चौरसिया, सुनील पटवा, सर्वेश पुरवार...