बिजनौर, मई 27 -- नूरपुर। पश्चिमी उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले अघोषित बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग के विरोध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नूरपुर को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले अघोषित विद्युत कटौती, ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्या के संबंध में नूरपुर अधिशासी अभियंता विद्युत को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नूरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कई कई घंटे की अघोषित कटौती व ट्रिपिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता एवं रालोद नेता व किसान अजयवीर चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता व आम जनता बिजली की समस्या से त्रस्त है। यह भी पढ़ें- जिले में अघोषित कटौती पर भड़के व्यापारी, प्रदर्शन व्यापारियों के कारोबार चौपट हो रहे हैं। भीषण गर्मी में बजुर्ग व बच्चे बीमार हो रहे हैं। सम...