सहारनपुर, जनवरी 28 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) की जिला इकाई सहारनपुर ने केंद्रीय बजट 2026-27 से पूर्व व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ई-मेल के माध्यम से विस्तृत ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 20 प्रतिशत कटौती, जीएसटी के सरलीकरण, सीमित टर्नओवर वाले व्यापारियों को त्रैमासिक रिटर्न सुविधा, जीएसटी ब्याज दरों में समानता और पुराने मामलों के समाधान हेतु एकमुश्त योजना की मांग की गई है। इसके साथ ही बैंकों द्वारा मुद्रा लोन देने में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों को दूर करने, महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण, देशभर में एक समान बिजली दर, नकद लेन-देन सीमा बढ़ाने, बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी समाप्त करने और व्यापारी पेंशन योजना लागू करने की मांग रखी गई। आयकर अधिनियम की धारा 43बी (एच) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.