रामपुर, जनवरी 7 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मासिक बैठक के आयोजन में नगर व तहसील अध्यक्ष अनवर अली ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएचसी में सर्जन डॉक्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से गरीब वर्ग के लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटलों में इलाज़ कराने को मजबूर है। मंगलवार को व्यपार मंडल के मुख्य कार्यालय पर मासिक बैठक में अनवर अली ने कहा कि सर्जन डॉक्टर न होने के कारण क्षेत्र की आम और गरीब जनता को पित्त की पथरी, हर्निया सहित अन्य जरूरी ऑपरेशन कराने के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उनसे मनमानी फीस वसूली जा रही है। यदि सरकारी अस्पताल में सर्जन की तैनाती हो जाए तो स्वार की गरीब जनता को बड़ी राहत मिलेगी। व्यपारियों ने कहा सर्जन डॉक्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए कई बार ज़िले पर ज्ञापन भी दे चुके है और सीएमओ से आश्वास...