बस्ती, मई 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बस्ती मंडल की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बस्ती मंडल, बस्ती जिला, बस्ती नगर, बस्ती युवा मोर्चा एवं बस्ती के सभी नगर पंचायत, सभी कस्बों की इकाइयों को भंग कर दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया को बस्ती मंडल के सभी इकाइयों का पुनर्गठन कर आठ दिन में प्रदेश कार्यालय को जानकारी देने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...