गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। उद्योग विहार फेज-1 स्थित रूबटैक मैक (इंडिया) एलएलपी नामक कंपनी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। पांच कर्मचारी फंस गए। दमकल विभाग ने इन कर्मचारियों को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर निजी अस्पताल में दाखिल कराया। इन कर्मचारियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सुबह 11.55 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि उद्योग विहार के फेज-1 के प्लॉट नंबर 896 में चल रही रूबटैक मैक कंपनी में आग लग गई है। दमकल विभाग की उद्योग विहार स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। उस दौरान इस कंपनी में करीब 50 कर्मचारी काम कर रहे थे। कंपनी कर्मचारियों ने दमकल विभाग को बताया कि उनके कुछ कर्मचारी आगजनी में फंस गए हैं।दमकल विभाग ने मौके पर पाया कि इस कंपनी के बेसमेंट में आग लगी हुई है और धुआं पूरी इमारत में फैल गया है।...