वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। पिछले दिनों उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक श्रीपाल को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। इस घटना के बाद विभाग में सीसीटीवी से निगरानी शुरू हो गई है। लहरतारा स्थित जिला उद्योग केंद्र में अब तक नौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं विभाग में दलालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया है। विभाग में कई दलाल सक्रिय हैं जो विभागीय कार्य कराने के लिए उद्यमियों, शिल्पियों से सुविधा शुल्क लेते हैं। विभाग ऐसे कर्मचारियों की भी जांच करा रहा है जिनका दलालों से संबंध हो सकता है। उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सभी कमरों में कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिस उद्यमी को विभाग से जुड़ा कार्य हो वह उपायुक्त कार्यालय में संपर्क करे। विभाग के नाम पर यदि कोई निजी व्यक्ति काम कराने की ब...