समस्तीपुर, फरवरी 6 -- समस्तीपुर। जिला उद्योग केंद्र, समस्तीपुर के सभागार में शुक्रवार को उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीएम रोशन कुशवाहा ने की। शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना तथा पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को बैंकों द्वारा स्वीकृत ऋण का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्यमी, लाभार्थी एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि जिन लाभार्थियों के ऋण प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं, उन्हें यथाशीघ्र ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उद्यमी अपने व्यवसाय को समय पर प्रारंभ कर सकें। साथ ही उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.