बेगुसराय, फरवरी 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। उद्योग विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति व वितरण के लिए कैंप का आयोजन शुक्रवार को कारगिल विजय सभा भवन में किया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना आदि के लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति एवं वितरण किया गया। इस अवसर पर लाभुकों के बीच कुल 1 करोड़ 73 लाख रुपए के ऋण की स्वीकृति एवं वितरण किया गया। जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में इस प्रकार के कैंपों का आयोजन महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कैंप में उपस्थित सभी उद्यमियों को उनके संबंधित परियोजनाओं के सफल संचालन की शुभकामनाएं दी। उन्हें अपने का...