हमीरपुर, मई 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। उद्यान विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना एवं उन्नयन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए उद्यमियों को 10 लाख रुपए तक का अनुदान देने की योजना है। जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि योजना के अंतर्गत नई खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने अथवा पूर्व से संचालित इकाइयों के उन्नयन के लिए क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी के रूप में परियोजना लागत का 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रुपए तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत मिनी फ्लोर मिल/आटा चक्की, ऑयल मिल, बेकरी, नमकीन निर्माण, पशुचारा, मुर्गी/मछली दाना, चिप्स, पापड़, अचार-मुरब्बा सहित लगभग 30 प्रकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों पर यह अनुदान दिया जा ...