फतेहपुर, जनवरी 7 -- फतेहपुर। उद्योग बंधु की बैठक में विद्युत के स्वतंत्र फीडर पर डीएम ने उद्योग स्थापना पर निर्भर कर दिया। भविष्य में स्थापित होने वाले उद्योगों की जानकारी मांगी। इसके बाद शासन स्तर पर फीडर के लिए पत्राचार करने की बात कही। उद्यमियों की शिकायतों को हल कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम रविन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, सीएम युवा की जानकारी देते हुए स्वीकृत ऋण को जल्द वितरण कराने के निर्देश दिए। कहा कि बिंदकी में विद्युत का स्वतंत्र फीडर के लिए कितने उद्योग संचालित है और भविष्य में लगने वाले उद्योग की जानकारी मांगी, ताकि स्वतंत्र फीडर के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जा सके। मलवां में आनंदेश्वर रईस मिल व अन्य इकाई के विद्यु...