जौनपुर, अप्रैल 21 -- जौनपुर। उद्योग बंधु और निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें औद्योगिक विकास और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी और स्वरोजगार योजनाओं में लक्ष्य के मुकाबले बेहतर प्रगति बताई गई। जिलाधिकारी ने आवेदनों का जल्द और पारदर्शी निस्तारण कर पात्र युवाओं को समय पर ऋण देने के निर्देश दिए। उद्यमियों की समस्याएं सुनकर समाधान के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीवरेज, ड्रेनेज और अन्य निर्माण कार्य समय से पूरे करने को कहा गया। विद्युत आपूर्ति और सीडा क्षेत्र के कार्यों की भी समीक्षा हुई। यह भी पढ़ें- उद्योग विकास और स्वरोजगार सहित योजनाओं की हुई समीक्षा जिलाधिकारी ने जमीनी स्तर पर समस्याएं ...