जौनपुर, सितम्बर 23 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि पात्र युवा लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक युवाओं को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारद...