नोएडा, जून 11 -- नोएडा। एआईसीटीई उद्योग फेलोशिप कार्यक्रम के लिए कॉलेजों के प्रोफेसर 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यह एक विशेष पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा (अकादमिक) और कॉर्पोरेट जगत के बीच की खाई को कम करना है। इसके तहत कॉलेज के प्रोफेसरों और शिक्षकों को बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका मिलता है, ताकि वे व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकें। संकाय सदस्यों से आवेदन आमंत्रित करने के लिए पोर्टल 25 जून तक खुला रहेगा। एक जुलाई से स्क्रीनिंग, चयन और प्रस्ताव पत्र जारी किए जाएंगे। एकेटीयू की वेबसाइट www.aktu.ac.in पर आवेदन का लिंक उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...