नई दिल्ली, मई 28 -- नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने विनिर्माण इकाइयों और औद्योगिक समूहों के दौरों का एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू किया है। सरकार आर्थिक नीति निर्माण का समर्थन करने और मौजूदा पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न चुनौतियों का प्रबंधन करने के लिए जमीनी स्तर पर उद्योग की प्रतिक्रिया हासिल करना चाहती है। यह पहल वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) के नेतृत्व में की जा रही है। इसके तहत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सूक्ष्म, लघु एवं मझोली विनिर्माण इकाइयों के साथ-साथ बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं का दौरा करेंगे, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन एवं नीतिगत चुनौतियों का आकलन किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...