फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- फिरोजाबाद। सुहागनगरी के चूड़ी और कांच उद्योग में खपत की जा रही नेचुरल गैस की वास्तविक रेट को लेकर उद्योग जगत में असमंजस की स्थिति बन गई है। रियायती दर की एपीएम गैस और आरएलएनजी गैस की कीमत की वास्तविक स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसके चलते उद्यमियों को अपने चूड़ी और कांच कारखाने में उत्पादित होने वाले माल की कीमत निर्धारण करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि गैस कंपनी द्वारा अभी तक कांच नगरी की सभी इकाइयों को एक ही रेट के बिल भेजे गए हैं। शहर में जो कांच इकाइयां ओवर ड्रोल कर रही हैं उनको भी निर्धारित सीमा में गैस कंज्यूम कर रही इकाइयों के समान गैस खपत के बिल भेजे गए हैं। गैस कंपनी ने अभी तक ओवरड्रोल करने वाली इकाइयों की गैस रेट को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। इसी को लेकर शहर के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.