उद्योग केंद्र करायेगा 10 दिन का प्रशिक्षण, बाद में किट
बदायूं, जुलाई 6 -- बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत आवेदन शुरू हो गए हैं। इस योजना के तहत बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची एवं धोबी सहित विभिन्न परंपरागत व्यवसायों से जुड़े कारीगरों के लिये 10 दिवसीय प्रशिक्षण कराया जायेगा। इसके बाद टूलकिट मिलेगी।उपायुक्त उद्योग सचिन जैन ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई तक विभागीय वेबसाइट msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ निःशुल्क टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन के लिए आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.