पूर्णिया, जनवरी 31 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की समीक्षा की गयी। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) अंतर्गत जिले को वित्तीय वर्ष 2025-26 में भौतिक लक्ष्य 71 निर्धारित किया गया है। जिसके विरूद्ध 549 आवेदन विभिन्न बैंक शाखाओं में अग्रसारित किया गया है। बैंकों के द्वारा 75 आवेदन को ऋण स्वीकृति, 38 आवेदनों को ऋण राशि का भुगतान किया गया है और 139 आवेदन विभिन्न बैंकों में लंबित है तथा 335 आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा के क्रम में बैंकों के समन्...