गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम। उद्योगों में श्रम सुधारों और नए श्रम संहिताओं को लागू करने को लेकर रविवार को एनएचआरडी नेटवर्क ने महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया। इसमें एनसीआर और राजस्थान क्षेत्र से आए 150 से अधिक एचआर पेशेवरों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए सुगम व्यवसायिक वातावरण तैयार करने के साथ श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। नई श्रम संहिताओं के तहत पारंपरिक निरीक्षण आधारित व्यवस्था से आगे बढ़ते हुए एक सहज, पारदर्शी और सुगम अनुपालन व्यवस्था विकसित की जा रही है। आयोजित पैनल चर्चा में अतिरिक्त श्रम आयुक्त (एनसीआर) कुशल कटारिया, उप श्रम आयुक्त नवीन शर्मा, हेड एचआर, होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया के हेड एचआर सत्यप्र...