गुड़गांव, मई 21 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) की ओर से श्रम कानून सुधार-2026 विषय पर गुरुवार को उद्योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गुरुग्राम से लेकर एनसीआर क्षेत्र से बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यवसायी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रबंध निदेशक समेत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उद्योग जगत को नए श्रम कानूनों, श्रम संहिताओं, कर्मचारी हितों से जुड़े प्रावधानों और वैधानिक अनुपालनों के प्रति जागरूक किया गया। उद्योगों में बदलते कानूनी और औद्योगिक परिवेश में बेहतर तैयार करने पर जोर दिया। यह कार्यक्रम सेक्टर-71 के सिग्नेचर ग्लोबल, टोनिनो लैम्बॉर्गिनी रेजिडेंस में आयोजित हुआ। शुभारंभ पीएफटीआई अध्यक्ष दीपक मैनी, उपाध्यक्ष डॉ. एसपी. अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ. अंशुल धीं...