नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में औद्योगिक इकाइयों में ईंधन के इस्तेमाल और नियमों के अनुपालन की वास्तविक समय में निगरानी के लिए पैन-टिल्ट-जूम (पीटीजेड) कैमरों का दायरा बढ़ा दिया है। आयोग ने सभी संबंधित उद्योगों को 31 अक्टूबर तक अतिरिक्त कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। कैमरों की लाइव वीडियो फीड केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और संबंधित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों,दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के सर्वर पर उपलब्ध करानी होगी। लगातार प्रतिबंधित और गैर-अनुमोदित ईंधन के इस्तेमाल के मामले सामने आने के बाद निगरानी का दायरा बढ़ाया गया है। नए निर्देश के तहत उद्योगों में सभी ईंधन भंडारण क्षेत्रों और ईंधन डालने के स्थानों को कैमरों की निगरानी में लाना होगा। ग...