उद्योगों पर कच्चे माल और ट्रांसपोर्टेशन खर्च की मार
गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। कच्चे माल की कीमतों में लगातार वृद्धि और परिवहन खर्च बढ़ने से गुरुग्राम की करीब 4,500 एमएसएमई इकाइयों पर लागत का दबाव बढ़ गया है। उद्यमियों के अनुसार, उत्पादन लागत में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि ग्राहक तैयार माल की कीमत बढ़ाने के लिए तैयार नहीं हैं। इससे उद्योगों का मुनाफा घट रहा है और कारोबार चलाना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। उद्यमी संजीव अग्रवाल के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में कागज की कीमत चार रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी है। कॉपर की कीमत एक महीने में करीब 1,200 रुपये से बढ़कर 1,550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। प्लास्टिक दाने की कीमत में भी करीब 20 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। वहीं, पीवीसी की कीमत 110 रुपये से बढ़कर 125 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है。 यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.